आज शनिश्चरी अमावस्या, ये करें मिलेगी शनि देव की विशेष कृपा

shani_dev_with_krishna_

 

सुप्रभात भक्तो ,

शनिवार, 17 मार्च 2018 को अमावस्या है, इसे शनिश्चरी अमावस्या भी कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, शनिवार की अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है। इस योग में किए गए उपाय जल्दी ही शुभ फल प्रदान करते हैं। कुंडली के कई दोषों का असर इन उपायों से कम हो सकता है। यहां 4 उपाय बताए जा रहे हैं, यदि आप चाहें तो चारों उपाय कर सकते हैं या इन चार में से कोई एक उपाय भी कर सकते हैं। जानिए उपाय…
1. इन चीजों का दान करें
शनि से शुभ फल पाने के लिए काला वस्त्र, उड़द दाल, काले तिल, चमड़े के जूते या चप्पल, नमक, सरसो का तेल या अनाज का दान भी किया जा सकता है। लोहे के बर्तन में चावल भरकर दान करें। किसी भी वस्तु का दान अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार किया जाना चाहिए।
दान करते समय ध्यान रखें ये बातें
1. शनि का दान शनिवार को ही देना चाहिए। शनिवार की शाम दान करेंगे तो श्रेष्ठ रहता है।
2. किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही दान देना चाहिए।
2. शनि को चढ़ाएं ये 7 चीजें और ऐसे करें पूजन
1. सरसों का तेल, 2. अक्षत (चावल), 3. काली उड़द, 4. काले तिल, 5. फूल, 6. काला वस्त्र, 7. तेल से बने पकवानों का भोग लगाएं।
ऐसे करें शनि का पूजन
शनिवार की सुबह स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त हो जाएं। इसके बाद काले पत्थर से बनी शनि देव की मूर्ति के सामने शनि मंत्र का जप करें।
शनि मंत्र- ऊँ शं शनैश्चराय नम:
इस मंत्र का जप कम से कम 108 बार करें। मंत्र जप के समय शनि देव को तेल अर्पित करते रहना चाहिए। इसके बाद तेल के दीपक से आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करें।

 

!! जय श्री सांवलिया जी सेठ !!


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *